Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत पर इस योग में करें पूजा, पति की आयु होगी दोगुनी#Dharm #Puja #Religious
Vat Savitri Vrat 2023– 19 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा।
Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं यह व्रत विवाहित स्त्रियां ज्येष्ठ मास की अमावस्या को करती हैं, जो इस वर्ष 19 मई को है। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर व्रत का पारण करेंगी जिसमें व्रत की कथा सुनना शामिल है। मान्यता है कि बिना कथा पढ़े या सुने यह व्रत अधूरा माना जाता है।
वट सावित्री व्रत 2023 पर शुभ योग
हिंदी पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 18 मई को रात 9:42 बजे से शुरू होगी और 19 मई को रात 9:22 बजे तक रहेगी। वट सावित्री व्रत 19 मई को उदय तिथि के अनुसार रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री व्रत करने से करवा चौथ के व्रत के समान फल मिलता है। इस बार वट सावित्री व्रत के दिन गजकेसरी योग और शश राज योग भी बन रहा है। ये दोनों ही योग पूजा-पाठ और शुभ कार्य करने के लिए बहुत ही शुभ माने गए हैं। ऐसे करें वट सावित्री का व्रत और पूजनवट सावित्री के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले। इसके बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर सूत लपेटते हुए पूजा करनी चाहिए और पेड़ की सात परिक्रमा करनी चाहिए। पूजा के दौरान सावित्री और सत्यवान की कथा पढ़नी या सुननी चाहिए। बरगद के पेड़ को श्रृंगार की सामग्री, मौसमी फल और फूलों से सजाना चाहिए और पूजा में भीगे हुए चने चढ़ाने चाहिए। अंत में घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री व्रत करने और सही तरीके से पूजा-पाठ करने से पति के जीवन में सुख-शांति, वैभव की वृद्धि होती है। |
|||||
Important Links |
|||||
Download SarkariExam
|
Click Here |
||||
Join Our
|
Join Here |
||||
अब Jobs की अपडेट
|
Follow Here |
||||
Official website |
CLICK HERE |
||||
Sarkari Result Tools |
Click Here |
||||
Download Sarkari Naukri Android App | |||||
Join Sarkari Exam on Facebook | |||||
Job Alert on Email |
Advertisement