Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘PS2’ की कमाई में 11वें दिन आई गिरावट, जानें डिटेल्स#Bollywood #BoxOffice #Entertainment #BoxOfficeCollection
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 11
– थिएटर्स में पोन्नियिन सेलवन 2 अच्छा परफॉर्म कर रही है।
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 11: मणिरत्नम की फिल्मों का दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उनकी नवीनतम पेशकश पोन्नियिन सेलवन 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उम्मीदों पर खरे न उतरने के बावजूद इसने सलमान खान और अजय देवगन की फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही अच्छी कमाई कर रही है और पहले दस दिनों तक ऐसा करना जारी रखा है। फिल्म की पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था जो सफल भी रही थी। अब, सवाल उठता है – पोन्नियिन सेलवन 2 ने अपने ग्यारहवें दिन कितनी कमाई की?
फिल्म PS2 ने 11वें दिन कितना कमाया? (Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 11)रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 10.05 करोड़, छठवें दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़, आठवें दिन 5.5 करोड़, 9वें दिन 8.7 करोड़, 10वें दिन 9.7 करोड़ और 11वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 156.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया है. फिल्म वर्ल्डवाइड पसंद की जा रही है।
जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है, पोन्नियिन सेलवन 2 का अनुमानित बजट 400-500 करोड़ के बीच है। फिल्म में प्रभावशाली स्टार कास्ट है, जिसमें ऐश्वर्या राय, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम, शोभिता धूलिपाला, कार्थी और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म चोलवंश के युद्ध पर आधारित है और इसके पहले भाग को 2022 में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इस बार सीक्वल भी दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कास्ट को अच्छी सैलरी दी गई है। |
|||||
Important Links |
|||||
Download SarkariExam
|
Click Here |
||||
Join Our
|
Join Here |
||||
अब Jobs की अपडेट
|
Follow Here |
||||
Official website |
CLICK HERE |
||||
Sarkari Result Tools |
Click Here |
||||
Download Sarkari Naukri Android App | |||||
Join Sarkari Exam on Facebook | |||||
Job Alert on Email |
Advertisement