LPG Gas Cylinder Rate : अब ₹587 में मिलेगा गैस सिलेंडर, इन 12 राज्यों में लागू हुआ नियम
LPG Gas Cylinder Rate
LPG Gas Cylinder Rate : भारतीय सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों के संबंध में एक नया अपडेट जारी किया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और इस परिस्थिति में आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी बिताने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। येसे में जनता के हित के लिए डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की मांग पर विचार करते हुए सरकार ने एक नया ऐलान किया है और एलपीजी गैस सिलेंडर के ऊपर नयी सब्सिडी राशि भुगतान का आदेश दिया है।
Ration Card Big News : राशन कार्ड वालो को गेहूं, चावल, चीनी के बाद 39 और सामान मिलेगा अब लिस्ट जारी ये भी पढे
सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में कमी लाने के लिए एक नया उपाय अपनाया है। इसके अनुसार, गैस सिलेंडर पर एक्स्ट्रा सब्सिडी के माध्यम से आपको अब पहले की तुलना में कम दाम में मिलेगा। यद्यपि यह नया नियम केवल कुछ चुने हुए राज्यों में ही लागू होगा। इसका मतलब है कि अब आप गैस सिलेंडर को ₹587 में प्राप्त कर सकेंगे, जबकि पहले यह आपको 1100 रुपये में मिलता था। सरकार एक अहम निर्णय लिया है कि गैस सिलेंडर की सब्सिडी योजना को पहले 12 राज्यों में ही लागू किया जाएगा। इस नए नियम के बाद, एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य बहुत ही कम हो जाएगा और आम लोगों को महंगाई से हो रही परेशानियों से कुछ हद तक आराम मिलेगा। साथ ही, मुख्यमंत्री जी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर योजना के तहत लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर भी प्रदान करने का एलान किया गया है।
जानें कहां मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कानपुर, और उड़ीसा जैसे कई राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी देखी जा सकती है। ये नए नियम 25 मई से लागू होंगे। उपभोक्ता 25 मई के बाद, जब वे गैस सिलेंडर बुक कराते हैं, तो उन्हें केवल ₹587 देना होगा। कुछ राज्य सरकारें बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करने की योजना भी बना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी दिल्ली क्षेत्र में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर 1856 रुपये में मिल रहा है। इस तरह, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। बहुत सारे लोग दरों की लगातार बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक परेशान थे, और इसलिए सरकार द्वारा यह नया कदम उठाया जा रहा है।
|